अक्षांश रेखाएँ (Latitude Lines)
- ग्लोब पर पश्चिम से पूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ, अक्षांश रेखाएँ कहलाती हैं। विषुवत रेखा से उत्तर की ओर बढ़ने वाली कोणिक दूरी को उत्तरी अक्षांश तथा दक्षिण में बढ़ने वाली दूरी को दक्षिणी अक्षांश कहते हैं।
- दो अक्षांशों के बीच की दूरी जोन (Zone) के नाम से जानी जाती है। दो अक्षांशों के मध्य की दूरी 111 किमी होती है।
- भूमध्य रेखा के उत्तर में 23 1/2 ० अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है, जबकि दक्षिण में 23 1/2 ० को मकर रेखा कहा जाता है।
देशांतर रेखाएँ (Longitude Lines)
- ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ, देशांतर रेखाएँ कहलाती हैं। ये रेखाएँ समनान्तर नहीं होती हैं।
- देशांतर के आधार पर ही किसी स्थान का समय ज्ञात किया जाता है। दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी गोर (gore) नाम से जानी जाती है।

Good thing... knowledgble ..
ReplyDelete