Wednesday, 7 February 2018

सौरमंडल (Solar System) - Lesson 2


सूर्य (The Sun) 

  • सूर्य सौरमंडल का प्रधान है।  यह हमारी मन्दाकिनी दुग्धमेखला के केंद्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक कोने में स्थित है।   
  • सूर्य अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।  इसका मध्य भाग 25 दिनों में व ध्रुवीय भाग 35 दिनों में एक घूर्णन करता है।  
  • सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के दिखाई देने वाले भाग को सूर्य किरीट (Corona) कहते हैं। 
  • सूर्य की उम्र 5 बिलियन वर्ष है।  सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 8 मिनट, 16.6 सेकंड का समय लगता है।   
  • सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार किमी है, जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 110 गुना है।  सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है और पृथ्वी को सूर्य ताप का 2 अरव वां भाग मिलता है। 
बुद्ध  (Mercury)
  • यह सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है, जो सूर्य निकलने के दो घंटा पहले दिखाई पड़ता है।  
  • यह सबसे छोटा ग्रह है, जिसके पास कोई उपग्रह नहीं है।  यह सूर्य की परिक्रमा सबसे काम समय में पूरी करता है। 
शुक्र (Venus) 
  • यह पृथ्वी का निकटतम ग्रह है।  यह सबसे चमकीला एवं गर्म ग्रह है।  इसे साँझ का तारा या भोर का तारा भी कहा जाता है।  
  • इसे पृथ्वी का भगिनी ग्रह भी कहते हैं।  यह घनत्व, आकर एवं व्यास में पृथ्वी के समान है।  इसके पास कोई उपग्रह नहीं है।
बृहस्पति (Jupiter) 
  • यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।  इसे अपनी धूरी पर चक्कर लगाने में 10 घंटे (सबसे कम ) और सूर्य की परिक्रमा करने में 12 वर्ष का समय लगता है।  
  • इसके उपग्रहों की संख्या 62 है, जिसमें ग्यानीमीड सबसे बड़ा उपग्रह है, जो पीले रंग का उपग्रह है।
मंगल (Mars)
  • इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।  इसका लाल रंग, आयरन ऑक्साइड के कारण है।  इसके दिन का मान एवं अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समान होता है।  
  • यह अपनी धूरी पर 24 घंटे में पूरा एक चक्कर लगता है।  सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 687 दिन लगते हैं।  इसके दो उपग्रह हैं - फोबोस एवं डीमोस। 
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलिपस मेसी एवं सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलम्पिया जो माउंट एवेरेस्ट से तीन गुना ऊँचा है, इसी ग्रह पर स्थित है।
शनि (Saturn) 
  • यह आकर में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है तथा इसके उपग्रहों की संख्या 60 है।  शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टिटोन, जो आकर में बुद्ध के बराबर है।
अरुण (Uranus) 
  • यह आकर में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।  इसकी खोज 1781 में विलियम हर्शेल द्वारा की गई है।  यहाँ सूर्योदय पश्चिम की ओर एवं सूर्यास्त पूरब की ओर होता है।  
  • यह अपनी धूरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुए है कि लेटा हुआ सा दिखाई पड़ता है इसलिए लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है।
  • इसका तापमान 18 ०C है। इसके 27 उपग्रह हैं, जिनमें एरियल एवं मिरांडा प्रमुख हैं। 
वरुण (Neptune) 
  • इसकी खोज 1846 ई0 में जर्मन खगोलशास्त्री जॉन गाले ने की है।  यह हरे रंग का ग्रह है।  इसके 13 उपग्रह हैं, जिनमें टाइटन प्रमुख है। 
पृथ्वी (Earth) 
  • यह आकर में पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है।  इसका विषुवतीय व्यास 12,756 किमी है और ध्रुवीय व्यास 12714 किमी है।  पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1/2 ० झुकी हुई है।
  • यह अपने अक्ष पर पश्चिम-पूरव 1610 किमी प्रतिघंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकंड में एक पूरा चक्कर लगाती है।
  • पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते हैं और इसी गति के कारण दिन-रात होते हैं।  आकर एवं बनावट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है।  
  • जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।  पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।  चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा लगभग 27 दिन 8 घंटे में पूरी करता है और इतने ही समय में अपने अक्ष पर एक घूर्णन करता है।  
  • पृथ्वी में ऑक्सीजन का द्रव्यमान सर्वाधिक है। 
चन्द्रमा (Moon) 
  • चन्द्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है। इस पर धुल के मैदान को शांति सागर (Mare Tranquility or in Latin language - See of Tranquility) कहते हैं।
  • यह पृथ्वी की एक परिक्रमा 27 दिन 8 घंटे में पूरी करता है और इतने ही समय में अपने अक्ष पर घूर्णन करता है।  
  • चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच की औसतन दूरी 3,84,400 किमी है।  
बोने ग्रह 
यम (Pluto) 





  • इसकी खोज 1930 ई0 में क्लाड टामवों ने की थी। 

    No comments:

    Post a Comment