Tuesday, 9 January 2018

भारतीय संविधान सभा - Indian Constituent Assembly



भारतीय संविधान सभा (Indian Constituent Assembly) 
  • 1922 ई० में महात्मा गाँधी ने अपना विचार प्रकट किया की "भारतीय संविधान भारतियों की इच्छानुसार होगा।"
  • 1924 ई0 में मोतीलाल नेहरू द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह माँग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाये। 
  • भारतीय  संविधान की निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 ई0 में किया गया था।  
  • संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 389 निश्चित की गई थी।  संविधान सभा के 284 उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किये।
  • 9 दिसंबर, 1946 ई0 को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चेम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ0 सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया।  

  • संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 थी तथा महिला सदस्यों की संख्या 15 थी।
  • 11 दिसंबर, 1946 ई0 को डॉ0 राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
  • 22 जनवरी, 1947 ई0 को उद्देश्य प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा ने संविधान निर्माण हेतु अनेक समितियाँ नियुक्त कीं।  जिनमें प्रमुख थीं - वार्ता समिति, संघ संविधान समिति, प्रांतीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति, प्रारूप समिति आदि।
  • भारत के संविधान के निर्माण में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए उन्हें संविधान का निर्माता कहा जाता है।
  • हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी जिनके प्रतिनिधि संविधान सभा में सामिल नहीं हुए थे।          
संविधान सभा की प्रमुख समितियाँ एवं उनके अध्यक्ष 
समिति                            अध्यक्ष                                  जन्मतिथि 
संचालन समिति                 डॉ0 राजेंद्र प्रसाद                  3 दिसम्बर, 1884 
संघीय शक्ति समिति           पं0 जवाहर  लाल नेहरू         14 नवम्बर, 1889  
प्रांतीय संविधान समिति       सरदार बल्लभ भाई पटेल       31 अक्टूबर, 1875 
प्रारूप समिति                   डॉ0 भीमराव अम्बेडकर           14 अप्रैल, 1891 
झण्डा समिति                   जे0 बी0 कृपलानी 


  • 29 अगस्त, 1947 ई0 को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष चुना गया।  
  • संविधान सभा में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का निर्वाचन प0 बंगाल से हुआ 
  • संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष, 11 माह, और 18 दिन लगे। संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई।  
  • संविधान को जब 26  नवम्बर, 1947 ई0 को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमें कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं।  वर्तमान समय में 22 भाग, 444 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं।  
  •  संविधान सभा में संविधान का प्रथम वचन (reading)  4 नवम्बर से 9 नवम्बर, 1948 ई0 तक चला।
  •  संविधान सभा में संविधान का दूसरा वचन (reading)  15 नवम्बर 1948 से 17 अक्टूबर, 1949 ई0 तक चला।
  • संविधान सभा में संविधान का तीसरा वचन (reading)  14 नवम्बर से 26 नवम्बर, 1949  ई0 तक चला और संविधान सभा द्वारा संविधान को पारित कर दिया गया।  इस समय संविधान में कुल 284 सदस्य उपस्थित थे।  
  • संविधान सभा की अन्तिम बैठक 24 जनवरी, 1950 ई0 को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद को "भारत का प्रथम राष्ट्रीयपति चुना गया।" 
By Author : दोस्तों यदि आपका इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सबाल है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं और मैं आपके सबालों का उत्तर देने का अवश्य प्रयास करूँगा।  

No comments:

Post a Comment